Skip to main content

स्त्री शक्ति की सृजनशीलता

भारतीय संस्कृति में स्त्री पूजनीय मानी जाती है, लेकिन भारतीय स्त्रियों के पास अपनी काबिलियत को साबित करने का संघर्ष इतिहास भी है। विज्ञान हो या व्यापार, खेल हो या कला, हर जगह स्त्रियों ने इस धारणा को बदला है कि महिलाएं शारीरिक रूप से पुरुष से कमजोर होती हैं। आज स्त्री शक्ति की सृजनशीलता को साकार करनेवाली ऐसी ही कुछ महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां...
प्रसिद्ध वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने 1871 में प्रकाशित अपनी अपनी किताब ‘डिसेन्ट ऑफ मैन’ में लिखा था कि पुरुष, स्त्रियों के मुकाबले अधिक सफलता हासिल करते हैं, संभवतः डार्विन ने ऐसा लिखते समय स्त्रियों की सीमित आजादी और कम अवसर मिलने वाली सामाजिक स्थितियों को नजरअंदाज किया होगा। आज इक्कीसवीं सदी में भी भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में सामाजिक तौर पर यह पूर्वाग्रह है कि स्त्रियां मानसिक और शारीरिक तौर पर पुरुष से कमतर होती है। लेकिन आज महिलाओं ने भेदभाव पर बड़े पैमाने पर विजय हासिल की है। पेश है शक्ति को साकार करनेवाली ऐसी ही कुछ महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां...
1. अनुराधा टीके, वैज्ञानिक,इसरो
अनुराधा टीके को इसरो की पहली महिला सैटेलाइट प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनने का गौरव हासिल हैं। वर्तमान में वह इसरो के सिटकॉम की निदेशक है। अनेक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभानेवाली अनुराधा जब नौ-दस साल की थी तभी से उनके मन में अंतरिक्ष को जानने का सपना पलने लगा था। उन्होंने बहुत पहले यह तय कर लिया था कि वे उसी पेशे को अपनाएगी जिसके लिए उनके मन में जुनून होगा।

2. शेफाली वर्मा, महिला क्रिकेटर
शेफाली वर्मा हाल ही में क्रिकेट टी-20 विश्व कप फाइनल खेलनेवाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बनी है। शेफाली ने बीते जनवरी में सबसे कम उमर में अर्धशतक बानाने का सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकार्ड भी तोड़ा है। लड़कों की तरह दिखनेवाली इस महिला खिलाड़ी को क्रिकेट खेलने के लिए लड़कों की तरह बनना पड़ा। शेफाली का खेल-संघर्ष बताता है कि छोटे- शहरों और कस्बों में एक लड़की का क्रिकेट खेलना आज भी कितना मुश्किल है। लेकिन शेफाली की सफलता यह भी बताती है कि मुश्किल तो है, पर असंभव नहीं।

3. गगनजीत कांग, वायरोलॉजिस्ट व वैज्ञानिक
मेडिकल की पढाई पूरी करने के बाद बजाय प्रैक्टिस करने के गगनजीत कांग ने रिसर्च का मार्ग चुना. वे पहली ऐसी भारतीय महिला है, जिन्हे रॉयल सोसायटी का फेलो चुना गया है।
  
-भावना भारती
एमिटी यूनिवर्सिटी
कोलकाता

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

श्री अरविंद महाविद्यालय (सांध्य) COMMERCIA का शानदार आयोजन

'COMMERCIA' और 'श्री अरविंद महाविद्यालय (सांध्य)' के स्वर्णिम इतिहास में 21 और 22 फरवरी 2020 को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पहली बार श्री अरविंद महाविद्यालय (सांध्य) की किसी सोसाइटी ने सांध्य इंटर कॉलेज फेस्ट का आयोजन किया और साथ ही COMMERCIA ने अपने आधार की मजबूती स्पष्ट करते हुए श्री अरविंद महाविद्यालय (सांध्य) की सबसे सक्रिय सोसायटी में अपना स्थान शीर्ष पर बनाये रखा।

SHILLONG: SCOTLAND OF INDIA

While the human race is locked inside the house to fight COVID 19, a pandemic which held the entire world hostage in unprecedented and unparalleled manners, while one is even debarred to visit neighborhood milk booth and one is prohibited to cross over to another district in a same state, every piece of literary work is an expression of paranoia in one way or other. View of shillong from Shillong Peak Nation is facing most harsh form of lockdown, and consequent toll on human, psychological as well as physiological, is pushing to the limit of tolerance. At this crossroad in life, picturesque lush green meadow, hills covered with pine trees, fresh air and country roads driven me nostalgic and take me far away from new normal, every time I remembered of Shillong. ‘Scotland of India’ title it rightfully defended perched in East Khasi Hill district of Meghalaya, Shillong lies at north eastern corner on Indian Map. Shillong is the capital of Meghalaya. Entomology of the word Meghalaya stands

खुद को बनाएं भावनात्मक और शारीरिक रूप से मजबूत

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों के अपने लिए ही समय नहीं है। कामकाज में वे खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वे कई तरहककी मुसीबत से गुजर रहे होते हैं। इस तरह की मुश्किल घड़ी में खुद को भावनात्मक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए आप खुद को उन सभी चीजों से दूर रखें जिनसे आपको परेशानी होती है। आप खुद को उन चीजों में व्यस्त रखें जिनसे आपको खुशी मिलती हो। अपने दिमाग को हमेशा शांत रखने की कोशिश करें। आपका मन शांत होगा तो आपकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी। सकारात्मक बनने की कोशिश करें। सोचें कि मैं वो सब कर सकता हूं जो मुझे चाहिए। स्वयं से बात करने के लिए जागरूक रहें। खुद पर विश्वास रखिए। दूसरे के बारे में सोचकर परेशान ना हों। खुद से प्यार करना सीखिए। खुद की अहमियत को समझें जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकें। स्वयं से बातचीत करते वक्त भी जागरूक रहें। जितना हो सके अपने दिमाग का व्यायाम करें। खुद को फिट रखें। स्वस्त खाएं, स्वस्थ रहें। पॉजिटिव सोचके साथ किसी भी कीमत पर खुद को खुश रखिए। खुद को मजबूत कैसे बनाएं- • खुद के लिए खेद महसूस कर समय बर्बाद मत करें • बदलाव से शर्मींदगी महसूस ना कर